गुमला, मई 26 -- गुमला, प्रतिनिधि । गुमला सिविल कोर्ट के एडीजे-3 भूपेश कुमार की अदालत ने मंगलवार को डुमरी थाना क्षेत्र के चर्चित विनय खेस हत्याकांड में दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। यह भी पढ़ें- नाबालिग चचेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में नौ दोषी करारअपराध और सजा अदालत ने डुमरी जैरागी निवासी संजय कुमार प्रसाद उर्फ संजय साहू और फागू केसरी उर्फ प्रहलाद साहू को दोषी पाते हुए विभिन्न धाराओं में 71-71 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला 29 मई 2013 का है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना के दिन दोनों आरोपी करीब 20 से 25 अज्ञात लोगों के साथ विनय खेस के भाई पास्कल खेस के घर पहुंचे थे। आरोपियों ने पहले पास्कल खेश को जबरन पकड़ लिया और उसे अपने साथ लेकर विनय खेस के घर पहुंचे। वहां पास्कल के माध्यम से घर का दरवाजा खुलवाया गया।...