हापुड़, मार्च 25 -- 12 वर्ष पुराने एक गन्ना घटतौली और धोखाधड़ी के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डाक्टर ब्रह्मपाल सिंह ने मोदीनगर शुगर मिल के तत्कालीन महाप्रबंधक को आरोपों से बरी कर दिया है। वर्ष 2014 में गन्ना विभाग के अधिकारियों ने मोदीनगर चीनी मिल के देहात थाना क्षेत्र के गांव ददायरा-प्रथम स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुभाष चंद्र और हरपाल सिंह ने गन्ना से भरी बुग्गी को मानक बाटों के साथ तौल कर जांच की थी। जांच में आरोप लगाया गया था कि क्रय केंद्र पर तौल में अनियमितता हो रही थी। तौल कांटे को बाट-माप निरीक्षक द्वारा सील किया गया। निरीक्षण के दौरान दर्ज की गई रीडिंग में गन्ना लदी बुग्गी का वजन 23.30 कुंतल पाया गया था। इसके बाद मानक बाटों के साथ दो, चार और पांच क्विंटल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.