रांची, जून 16 -- रांची, संवाददाता। कोयला चोरी और चोरी के माल छिपाने से जुड़े 12 साल पुराने मामले में न्यायिक दंडाधिकारी रित्विका सिंह की अदालत ने आरोपी अर्जुन भगत को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। अभियोजन के अनुसार, 27 दिसंबर 2014 को पुलिस को सूचना मिली थी कि सीसीएल साइडिंग से चोरी किया गया कोयला दो पिकअप वैन से ले जाया जा रहा है। पुलिस ने खलारी-बिजूपाड़ा मार्ग पर पीछा कर दो वाहनों को पकड़ा था, जिनमें कुल साढ़े चार टन कच्चा कोयला लदा मिला था। यह भी पढ़ें- कोवाली में दुष्कर्म केस से अमूल्यो साक्ष्य के अभाव में बरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...