चतरा, अप्रैल 18 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। एक लाख का इनामी माओवादी एरिया कमांडर बुधन करमाली 12 साल पहले अपने घर से निकला था। जो कभी वापस नहीं आया। टंडवा केरेडारी के सीमाओं पर पुलिस के मुठभेड़ में मारा गया एरिया कमांडर बुधन टंडवा प्रखंड के कोयद पंचायत के गोडवार का निवासी था। उसके पिता सीटू करमाली के तीन पुत्रों में बुधन सबसे बड़ा था। बताया गया कि 27 वर्षीय बुधन की शादी भी नहीं हुई थी। घर पर बुढ़ा बाप और मां है। इसके दोनों भाई मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते हैं। इधर इनकाउंटर में मौत होने की खबर परिजनों को दे दिया गया है। यह भी पढ़ें- बिहार में नक्सलियों का नेटवर्क ध्वस्त, 13 खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार; हथियारों का जखीरा बरामद पंचायत के मुखिया किसुन राम ने बताया कि चार बजे तक उसका शव घर नहीं आया था। उसके खिलाफ बिहार झारखंड में 10 आपराधिक मामले दर्ज है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.