12 साल के बेटे के सामने पति को दबिया से काटने वाली पत्नी को उम्रकैद, मां ने ही पहुंचवाया था जेल
कार्यालय प्रतिनिधि, सितम्बर 30 -- बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा में 12 साल के बेटे के सामने पति को दबिया से काटकर निर्मम हत्या करने वाली पत्नी को उम्रकैद की सजा मिली है। पूर्णिया के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश विक्रम कुमार की अदालत ने आरोपी उषा देवी को उसके पति बालो दास की हत्या का दोषी करार दिया। जज ने महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई और उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। यह वारदात पिछले साल की है। दोषी उषा देवी की मां ने ही अपनी बेटी के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। यह मामला धमदाहा थाना क्षेत्र के दमगाढ़ा वार्ड संख्या 11 का है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। करीब एक साल तक यह मुकदमा कोर्ट में चला। सरकार की ओर से अताउर रहमान ने अदालत में पक्ष रखा। अभियोजन की ओर से कुल 6 गवाहों की गवाही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.