12 साल के बच्चे ने दोस्तों संग सड़क पर दौड़ाई कार, पुलिस ने एक किमी पीछा कर दबोचा
संभल, मई 31 -- शहर में शुक्रवार दोपहर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जब महज 12 वर्षीय नाबालिग अपने हमउम्र दोस्तों को कार में बैठाकर सड़कों पर तेज रफ्तार से घूमता नजर आया। व्यस्त मार्गों पर दौड़ रही कार को देखकर राहगीरों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर कार को रुकवाया और वाहन को सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार, बिसौली गेट क्षेत्र से एक 12 वर्षीय नाबालिग कार लेकर निकला। कार में सात से आठ वर्ष आयु के दो-तीन बच्चे भी सवार थे। किशोर बिना किसी भय के शहर की सड़कों पर कार दौड़ाता हुआ साहूकारा मोहल्ला, सीकरी गेट और सलीम की पुलिया तक पहुंच गया। इस दौरान कई वाहन चालक अचानक सामने आई कार से बचते नजर आए। लोगों ने जब नाबालिग को वाहन चलाते देखा तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.