मेरठ, दिसम्बर 13 -- ब्रह्मपुरी की सरस्वती लोक कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ने आए 12 साल के छात्र के साथ शिक्षक ने ही कुकर्म किया। पुलिस ने छात्र के पिता की ओर से आई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी शिक्षक ऋतिक को गिरफ्तार किया गया है। ब्रह्मपुरी की एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बाल यौन शोषण का आरोप लगाकर तहरीर दी। बताया कि उसका 12 साल का बेटा कक्षा 7 का छात्र है। वह सरस्वती लोक में ऋतिक के यहां ट्यूशन पढ़ने जाता था। शुक्रवार शाम को उसका बेटा शिक्षक के यहां ट्यूशन पढ़ने गया था और इसी दौरान आरोपी शिक्षक ने बच्चे के साथ कुकर्म किया। बच्चे ने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। इस मामले में शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी के घर पर दबिश देकर शिक्षक ऋतिक को गिरफ्तार किया गया है। ------...