फरीदाबाद, मार्च 31 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। शहर थाना क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग बच्ची सहित तीन लोगों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है और पुलिस से जल्द बरामदगी की मांग की जा रही है। पुलिस के अनुसार गांव सोतई निवासी देवेंद्र ने बताया कि 26 मार्च की सुबह वह अपनी पत्नी पूजा और बेटे यश को बल्लभगढ़ बस स्टैंड से पलवल जाने वाली बस में बैठाकर अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। लेकिन इसके बाद दोनों न तो पलवल पहुंचे और न ही वापस घर लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं, एक अन्य मामले में श्याम कॉलोनी निवासी रेणु कुमारी ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। उनकी 12 वर्षीय बेटी 26 मार्च को बिना बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों ने आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.