12 साल की उपलब्धि प्रदर्शनी के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का अभियान शुरू
कन्नौज, जून 17 -- कन्नौज। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में तीन दिवसीय विभागीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर बच्चों को पेन, पेंसिल, कॉपी एवं अन्य शिक्षण सामग्री वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। प्रदर्शनी में कृषि, भूमि संरक्षण, पर्यटन, शिक्षा, पंचायती राज और सूचना विभाग सहित विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अंतिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.