12 सालों से ना बैठा, ना लेटा ये साधु! साधना देख लोग हैरान; क्या है दूलाल गिरि जी महाराज की कहानी?
नई दिल्ली, जून 18 -- आज से हजारों साल पहले साधुओं की तपस्या की कहानियां आपने भी सुनी होंगी। यह भी सुना होगा कि किस तरह ये साधु बरसों तक तपस्या कर भगवान को खुश करते थे और अंत में उन्हें भगवान के दर्शन भी मिलते थे। लेकिन क्या हो अगर आपको पता चले कि इस युग में भी ऐसा एक शख्स है जो भगवान को खुश करने के लिए सालों से तपस्या कर रहा है। लोगों की मानें तो यह शख्स पिछले 12 सालों से ना तो कभी बैठा है, ना ही लेटा है और लगातार खड़े होकर तपस्या कर रहा है। यह कहानी है 'दूलाल गिरि जी महाराज' नाम के एक साधु की। दरअसल बीते कुछ दिनों से इस साधु की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खूब वायरल हो रही हैं। वीडियो में उनकी लंबी जटाएं और साधु वाली वेशभूषा देखी जा सकती है। जहां कुछ लोग उनकी इस साधना को देखकर हैरान और अचंभित हैं, वहीं कुछ लोग उनके शरीर और पैरों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.