देहरादून, जून 12 -- रुद्रप्रयाग। कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूर्ण होने पर केंद्र सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जोशी ने कहा कि बीते 12 सालों में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। हर क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा है। केदारनाथ यात्रा में रिकार्ड यात्री दर्शनों को आ रहे हैं तो देश की सेना मजबूत हुई है। बड़ी संख्या में पहाड़ की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। कई बहिनें लखपति दीदी बन चुकी है। उन्होंने मोदी के नेतृत्व में देश के विकास में किए जा रहे कई कार्यो की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर कार्यक्रम इस मौके पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, राज्य मंत्री ऐश्वर्या रावत, जिलाध्यक्ष भार...