12 साइबर ठग गिरफ्तार, 1494 सिम और 32 मोबाइल बरामद
लखीमपुरखीरी, मई 16 -- पुलिस ने 12 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 1494 सिम और 32 मोबाइल बरामद हुए हैं। ठगों ने अब तक करीब 1500 बैंक खाते खुलवाए हैं। जिसमें बैटिंग ऐप का पैसा आता था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज रही है। एक गैंग खमरिया में घर किराए पर लेकर बैटिंग ऐप से आने वाले पैसे को इधर से उधर करता था। साइबर पुलिस को इसकी जानकारी मिली। सूचना के आधार पर साइबर पुलिस ने छापा मारा। मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान अनिल वर्मा निवासी गुरैला थाना तंबौर सीतापुर, सर्वेश निवासी सरावल थाना ईसानगर, राहुल राज निवासी बेलवा मोती थाना खमरिया, दीपक निवासी हरदासपुर निवासी खमरिया, अमित रंजन निवासी भसड़िया थाना खमरिया, संजय निवासी बसंतापुर थाना धौरहरा और हरीश निवासी हरदासपुर थाना खमरिया के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.