सीतामढ़ी, मार्च 14 -- सुप्पी। बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में सबका में,सबका सम्मान कार्यक्रम के अन्तर्गत अंचल कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय से अलग-अलग जनता दरबार का आयोजन किया गया। सीओ किशुन दयाल राय ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे 12 लोगों द्वारा जमीन के दाखिल खारीज, परिमार्जन, नामांतरण,मापी, बासगीत पर्चा से संबंधित आवेदन पत्र जमा कराए गये। जिसकी समीक्षा के बाद पांच मामलों का निष्पादन कर दिया गया। जबकि सात मामलों का अगले 10 दिनों में निपटारा करने के आश्वासन दिया गया। जबकि प्रखंड कार्यालय में नल-जल योजना, स्वच्छता, प्रधानमंत्री आवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र से संबंधित आठ लोगों द्वारा आवेदन पत्र जमा कराए गये। बीडीओ रीतेश कुमार ने बताया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा के बाद अगली कार्रवाई के लिए सं...