12 शराब भट्ठी ध्वस्त, चौकीदार और एएलटीएफ प्रभारी निलंबित
मोतिहारी, मई 26 -- सुगौली, निज संवाददाता । अवैध शराब निर्माण से जुड़ा वीडियो वायरल होते ही मंगलवार की सुबह एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में मुसवा भेडियारी गांव के सरेह में छापेमारी की गयी। इस दौरान पुलिस ने करीब एक दर्जन शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया। संदिग्ध स्थानों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का सहारा लिया गया। छापेमारी के दौरान प्रथम दृष्टया स्थानीय स्तर पर लापरवाही सामने आने पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने एएलटीएफ प्रभारी व चौकीदार रामा राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया। वही इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। वायरल वीडियो में खुलेआम अवैध शराब निर्माण और तस्करी से जुड़ी गतिविधियां दिखाई देने के बाद पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। इसके बाद जिला पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाने शुरू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.