12 व 13 सितंबर को बदले रूट से चलेगी राजधानी एक्सप्रेस
धनबाद, सितम्बर 11 -- धनबाद। नई दिल्ली समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों से चलने व गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट में 11, 12 और 13 सितंबर को बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों को बदले हुए रास्तों से चलाया जाएगा। 11 सितंबर को नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस और नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली, दिल्ली, साहिबाबाद होकर चलेगी। नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 11 सितंबर को नई दिल्ली से 35 मिनट देर से खुलेगी। 12 सितंबर को नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस और नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस साहिबाबाद होकर धनबाद आएगी। यह भी पढ़ें- ब्रिक्स समिट का रेलवे पर असर, 25 से ज्यादा ट्रेनों का बदलेगा रूट, 26 कैंसल; पूरी लिस्ट यह भी पढ़ें- तेजस राजधानी आज-कल लेट चलेगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.