कटिहार, जून 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के 22 पीएम श्री विद्यालयों की गुणवत्ता, शैक्षणिक गतिविधियों और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा के लिए 12 और 13 जून को राज्यस्तरीय निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिले में संचालित सभी पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया जाएगा। इसे लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र के अनुसार, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं शिक्षा विभाग, बिहार के निर्देशों के आलोक में जिलावार राज्य समीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।नामित राज्य समीक्षक सह उपनिदेश सुभाष गुप्ता 12 और 13 जून को अपने आवंटित विद्यालयों का स्थल निरीक्षण कर वहां संचालित शैक्षणिक गतिविधियों...