फरीदाबाद, अप्रैल 19 -- पलवल, अजित कुमार। दमकल विभाग के कर्मचारियों का प्रदर्शन रविवार को लगातार 12वें दिन भी लगातार जारी रहा। अपनी लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष देखने को मिला। कर्मचारी शहर के कमेटी चौक स्थित कार्यालय में धरने पर बैठे रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने फरीदाबाद की कालकाजी स्टील कंपनी में लगी भीषण आग के दौरान जान गंवाने वाले दमकल कर्मचारी भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई।साथ ही दोनों को आधिकारिक रूप से बलिदानी का दर्जा देने की भी मांग की गई। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। इसलिए वह प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। इस मांग को लेकर पूरे प्रदेश में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.