मऊ, जून 16 -- मऊ, संवाददाता। आयुष विभाग आयुर्वेद एवं होमियोपैथी के तत्वावधान में 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारम्भ पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड पर किया गया। शिविर का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। योग शिविर अलग-अलग स्थानों पर 21 जून तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा आमजन को स्वस्थ जीवनशैली और निरोगी जीवन के लिए विभिन्न योगाभ्यास कराया गया। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योग सप्ताह का शुभारंभ, जनपदभर में हुए कार्यक्रमयोग दिवस का महत्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ जीवन-शैली का आधार है, इससे बिना किसी दवा के हर कोई स्वास्थ्य रह सकता है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि 21 ज...