12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज
मुंगेर, जून 20 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि/सुजीत मिश्रा। हर वर्ष 21 जून को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन की वैश्विक मुहिम बन चुका है। इस वैश्विक अभियान में बिहार के मुंगेर स्थित बिहार योग विद्यालय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। योग नगरी के रूप में पहचान बना चुका मुंगेर आज विश्वभर में योग, अध्यात्म और जीवनशैली परिवर्तन के केंद्र के रूप में जाना जाता है। सत्यानंद योग पद्धति के प्रवर्तक परमहंस स्वामी सत्यानंद सरस्वती ने वर्ष 1963 में मुंगेर में बिहार योग विद्यालय की स्थापना की थी। उनका उद्देश्य प्राचीन योग विज्ञान को आधुनिक जीवन की आवश्यकताओं के अनुरूप जन-जन तक पहुंचाना था। उन्होंने योग को केवल साधु-संतों की साधना तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे आमलोगों के जीवन का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.