चतरा, मई 28 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि। सिमरिया अनुमंडल कार्यालय को 12 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी भूमि सुधार उप समाहर्ता मिल गए हैं। नवनियुक्त एलआरडीसी मनव्वर आलम ने बुधवार को विधिवत रूप से यहां पदभार ग्रहण कर लिया। वर्तमान सिमरिया एसडीओ सह चतरा डीटीओ महेश्वरी प्रसाद ने उन्हें औपचारिक रूप से चार्ज सौंपा। कार्यालय में पदभार संभालते ही नए एलआरडीसी मनव्वर आलम ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा कि अनुमंडल में भूमि विवाद, जमाबंदी, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), राजस्व अभिलेख सुधार और सीएनटी व एसपीटी एक्ट से जुड़े मामलों की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर होगी। आम जनता को राहत देते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि जमीन से जुड़े मामलों का निष्पादन तय समय सीमा के भीतर और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। मालुम हो कि सिमरिया में प...