12 वर्ष पूर्ण होने पर बताई सरकार की उपलब्धियां
गाजीपुर, जून 12 -- गाजीपुर। प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जहूराबाद क्षेत्र में जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने सुशासन, विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। आज भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह, जितेन्द्र नाथ पांडेय, मयंक राय, शशि प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को कार्यकर्ता जन-जन तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.