बिजनौर, जून 14 -- केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यो एवं उपलब्धियों की पत्रकारवार्ता कर जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि इन 12 सालों में हर तरफ विकास हुआ। पारदर्शिता के साथ लोगों को योजनाओं का लाभ मिला। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश तथा जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने महात्मा विदुर सभागार में पत्रकारवार्ता कर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में खूब काम हुए। 281.51 करोड़ की लागत से पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय सम्बद्ध महात...