हरदोई, जून 18 -- हरदोई। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गांधी भवन में तीन दिवसीय भव्य छायाचित्र एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने फीता काटकर किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शनी देखी। राज्य मंत्री ने दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल और मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित कीं। दो किसानों को सब्सिडी योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर प्रदान किए। इसके बाद गांधी भवन सभागार में आयोजित प्राकृतिक कृषि जागरूकता गोष्ठी का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, उप निदेशक कृषि डॉ. राजेश यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रा...