12 वर्ष पहले बने सरस हाट की दुकानों की नहीं हुआ आवंटन
बलरामपुर, मई 13 -- रेहरा बाजार। विकासखंड के ग्राम पंचायत बंजरियां में वर्ष 2012-13 में लगभग 20 से अधिक की लागत से सरस हाट बाजार का निर्माण कराया गया था। सारस हाट निर्माण हुए लगभग 12 वर्ष बीतने के बाद भी अब तक दुकानों का आवंटन नहीं किया गया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। अर्जुन, संतराम, मनोज कुमार, रमेश आदि ने मामले की जांच कर शीघ्र आवंटन प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बाजार शुरू होने से गांव में ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.