मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। 12 वर्ष की उम्र में भी बच्चे चौथी कक्षा में पढ़ रहे हैं। 18 साल का युवक 10वीं कक्षा में पढ़ रहा है। 10 साल का बच्चा तीसरी कक्षा में है। सरकारी स्कूलों में उम्र और कक्षा के अंतर का फर्जीवाड़ा सामने आया है। ई शिक्षा कोष पर सूबे के ढाई लाख बच्चों के डाटा में गड़बड़ी मिली है। इसमें एक बड़ी गड़बड़ी उम्र और कक्षा के अंतर का है। सैकड़ों बच्चों की उम्र और उनकी कक्षा का अंतर चौंकाने वाला है। ऐसे बच्चों के रिकॉर्ड की जांच का आदेश दिया गया है। जिले में ऐसे बच्चों की संख्या दो हजार से अधिक है। जिले में केवटसा स्कूल में 10वीं में पढ़ने वाले अमित की उम्र 18 साल है। उच्च माध्यमिक विद्यालय भोलाराम में 12वीं में पढ़ने वाली अमृता 19 साल की है। प्राथमिक स्कूल इनार में पांचवीं में पढ़ने वाली अमृता 13 साल क...