मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पीएम मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार को जगह-जगह हवन पूजन और पूजा अनुष्ठान भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। कुढ़नी में रजला पंचायत स्थित शिव मंदिर में पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने पीएम मोदी के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हवन पूजन कर भगवान शिव से प्रार्थना की। मौके पर मनोज तिवारी, मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप सहनी, प्रमोद चौधरी, आशुतोष पासवान, दीपक सिंह, छोटू दास, विनोद दास आदि थे। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनाहरिमोहन चौधरी ने बैरिया दुर्गा मंदिर में की पूजा भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने बैरिया स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 439...