गाजीपुर, मार्च 9 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को 12 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पारस पासी निवासी सुजानपुर गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद मेडिकल कराते हुए न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया था। इस मामले की सुनवाई के दौरान एडीजे प्रथम की अदालत ने आरोपी को कई बार पेश होने के लिए नोटिस जारी किए, लेकिन वह लगातार फरार रहा। बार-बार नोटिस के बावजूद कोर्ट में हाजिर न होने पर अदालत ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। इसी आदेश के अनुपालन में सुहवल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिसकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.