समस्तीपुर, दिसम्बर 20 -- समस्तीपुर । हार-कंपाने वाली कड़ाके की ठंड शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। लोग दिन भर धूप को तरसते रहे। इस दौरान करीब 7 किमी. प्रति घंटा की गति से जारी पछुआ हवा लगातार कनकनी बढ़ाती रही। ठंड से सिकुड़े लोग गर्म कपड़ो से चिपके रहे। आम लोगों के लिए अलाव सहारा बना। तो खास लोग बिजली हीटर व अन्य संसाधनो का सहारा लेते रहे। यह हालात लगातार जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 94 प्रतिशत रही। जबकि दोपहर करीब 2 बजे यह आंकड़ा 86 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। इस दौरान दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से करीब 7.3 डिग्री कम है। हलांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक 12.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में महज 3 डिग्री के अंतर से ठंड का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.