रामपुर, जून 9 -- रामपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकासभवन सभागार में मंगलवार को प्रबुद्ध जन विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें रामपुर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी के निर्देशन में एसआरजी डॉ. सरफराज अहमद एवं विकास खंड शाहाबाद के एआरपी डॉ. मोईन मियां द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग की उपलब्धियों पर प्रस्तुतिकरण के साथ हुआ। जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, शिक्षिकाओं, प्रवक्ताओं एवं शोधार्थियों ने प्रतिभाग कर शिक्षा के क्षेत्र में विगत 12 वर्षों में हुए सकारात्मक एवं जनकल्याणकारी परिवर्तनों पर अपने विचार व्यक्त किए।

शिक्षा के क...