औरैया, जून 11 -- औरैया, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक चल रहे सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान अभियान के तहत गुरुवार को सदर विकासखंड सभागार में संगोष्ठी एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, उद्यमियों, विधिवेत्ताओं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सुशासन से जुड़े प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा...