आगरा, जनवरी 28 -- थाना अछनेरा पुलिस टीम ने लापता बालक ईशान उर्फ अजान (12 वर्ष) पुत्र सोनू, निवासी ग्राम ब्यारा को सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार बालक 23 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए निकल गया था। इस संबंध में परिजनों द्वारा थाना अछनेरा में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस टीम द्वारा लगातार की गई तलाश के दौरान मंगलवार को चौकी ब्यारा क्षेत्र अंतर्गत तुखिया नगर के पास से बालक को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह घर से बिना बताए घूमने के लिए जयपुर चला गया था। बरामदगी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी ब्यारा अनुज बालियान, एस आई गौरव सिरोही, हेड कॉस्टेबल हरेंद्र कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.