12 वर्षीय दर्श कश्यप ने शूटिंग में जीता गोल्ड
बरेली, जून 24 -- बरेली के 12 वर्षीय निशानेबाज दर्श कश्यप ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। पैसिफिक क्लब जेल रोड बरेली द्वारा आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में दर्श ने 10 मीटर इंडोर एयर राइफल श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। दर्श कश्यप, पुलिस आवास जेल रोड निवासी दीपचंद्र कश्यप के बेटे हैं। बरेली राइफल क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि दर्श अगस्त 2024 से क्लब की शूटिंग रेंज में नियमित अभ्यास कर रहा है। कम उम्र में गोल्ड जीतने पर राइफल क्लब के पदाधिकारियों ने दर्श को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- 12 वर्षीय दर्श कश्यप ने शूटिंग में जीता गोल्ड यह भी पढ़ें- शूटिंग चैम्पियनशिप में मुंगेर के अवधेश को गोल्ड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.