सहरसा, अप्रैल 18 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के भेडधरी निवासी एक 12 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किशोरी के मानसिक रूप से बीमार होने और अनजाने में कुछ जहरीला पदार्थ खाने के कारण मौत होने की बात कही जा रही है। जिसके बाद परिजनों द्वारा बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजन कुछ भी कहने से बच रहे हैं। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस को एक नाबालिग लड़की के मौत होने की जानकारी मिली। यह भी पढ़ें- किशोरी समेत दो ने जहर खाकर दे दी जान मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...