भागलपुर, अगस्त 27 -- अकबरनगर, संवाददाता। सावन महीने की अंतिम सोमवारी के अवसर पर इंग्लिश चिचरौन पंचायत की मुखिया खुशबू रानी के 12 वर्षीय पुत्र आयुदत्त ने आस्था, साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए बाबा अजगैवीनाथ धाम स्थित उत्तरवाहिनी गंगा घाट से गंगाजल भरकर बाबाधाम तक की 105 किलोमीटर लंबी डाक बम यात्रा 18 घंटे में पूरी की। आयुदत्त की इस उपलब्धि की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उनके माता-पिता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आयुदत्त के पिता ओमदत्त चौधरी पूर्व प्रमुख, पूर्व मुखिया तथा वर्तमान मुखिया पति हैं। जबकि उनकी माता खुशबू रानी इंग्लिश चिचरौन पंचायत की मुखिया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...