बदायूं, मार्च 2 -- दहगवां। जरीफनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग गांवों से 12 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में चन्द्रकेश, सुरेश, अरवेश, मदनपाल, कुमरपाल, दिनेश शर्मा, किशन शर्मा, नरेश, रामानंद, गोविंद, हरमोद निवासीगण ग्राम कादरचौक थाना जरीफनगर व कैलाश निवासी गांव मझौला थाना जरीफनगर शामिल हैं। थानाध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...