जौनपुर, अप्रैल 1 -- बरसठी। पुलिस ने अलग अलग गांवों से 12 लोगों को शांतिभंग करने की आशंका से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि शांति व्यवस्था को देखते हुए भिन्न भिन्न स्थानों गहली गांव से सूरज सरोज निगोह गांव से आशीष मिश्रा, अशोक मिश्रा, हरिप्रसाद गुप्ता, राजापुर परियत गांव से प्रेमशंकर यादव, चंदन यादव, करन यादव, सज्जन यादव, राजन यादव, मनोज यादव, रामआसरे यादव, राजकुमार यादव को हिरासत में लेकर धारा 170 बीएनएस के तहत चालान न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...