हाजीपुर, अप्रैल 28 -- सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. चांदपुरा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास से दो युवकों को दो बैग विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक चांदपुरा थाना क्षेत्र के रसलपुर हबीव निवासी उमेश राम का पुत्र राजा कुमार और बिदुपुर थाना क्षेत्र के कथौलिया निवासी रामदयाल राम का पुत्र सुनील कुमार है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक काले रंग के बैग में शराब लेकर देसरी की ओर से आकर गांधी चौक के पास खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी राजेश किस्कू ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो दोनों बैग में विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की मात्रा 12 लीटर है। राजेश कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...