12 लाख स्कूली छात्र-छात्राओं को खिलाई जाएंगी एल्बेंडाजोल की गोली
मथुरा, अगस्त 9 -- राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अर्न्तगत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। अभियान के दौरान एक से 19 वर्ष तक की आयु के मथुरा 12.79 लाख बच्चों और किशोरों, किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। अभियान में दवा खाने से छूटे हुए बच्चों को आच्छादित करने के लिए 14 अगस्त को मॉप अप राउंड चलेगा। इसमें स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों पर विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधा बल्लभ ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से एक से पांच साल तक के बच्चों को दवा दी जाएगी। डा. संजीव कुमार ने बताया कि छह से 19 साल तक के स्कूल जाने वाले बच्चों को शिक्षकों के माध्यम से और किशोर जुबेनाइल होम में प्रभारी अधीक्षक के माध्यम से पेट के कीड़े निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.