बदायूं, अप्रैल 5 -- एमएलसी वागीश पाठक के प्रयास से सहसवान विधानसभा के ग्राम करियामई में मुख्य मार्ग का निर्माण पूर्ण हो गया है। यहां पर सीसी बनवायी गयी है। सीसी के बनने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। लोग सीसी बनने के बाद से खुश हैं। एमएलसी वागीश पाठक ने कहा की सोशल मीडिया पर काफी दिनों से जर्जर मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी। मार्ग काफी लंबे समय से बदहाल स्थिति में था। बरसात के दिनों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मैंने एमएलसी निधि से 12 लाख स्वीकृत कर सीसी बनवा दी है। अब लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.