हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 30 -- बिहार में पिछले कुछ माह में 12 लाख राशनकार्डधारी परिवारों के नाम कटे हैं। अगले कुछ दिनों में और करीब 18 लाख परिवारों के नाम लाभुकों की सूची से बाहर होंगे। इस बाबत खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किया है। विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि केंद्र सरकार ने राशनकार्डधारी 57 लाख परिवारों का नाम संदिग्धों की सूची में डाला था। इन परिवारों के स्थानीय स्तर पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश विभाग ने जिलों और संबंधित पदाधिकारियों को दिया है। इन 57 लाख परिवारों में 55 लाख की जांच पूरी कर ली गई है। विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि करीब 36 लाख परिवार जांच में अयोग्य पाये गये हैं, जिनमें 12 लाख के नाम काट दिये गये हैं। वहीं, शेष परिवार जांच में योग्य पाये गये हैं, जिनके मान सूची स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.