अल्मोड़ा, अप्रैल 6 -- अल्मोड़ा। वन विभाग की ओर से पशु स्वामियों और वन्य जीवों के हमलों में घायल लोगों को 12 लाख का मुआवजा दिया गया है, लेकिन अब भी चाढ़े चार करोड़ से भी अधिक का मुआवजा दिया जाना बाकी है। जिले में गुलदार समेत अन्य जंगली जानवरों की दहशत काफी बढ़ गई है। वन्य जीवों के हमले पर वन विभाग की ओर से लोगों को मुआवजा दिया जाता है, लेकिन शासन से मुआवजे की राशि समय पर नहीं आ पाती है। इस कारण प्रभावित मुआवजे की राशि का इंतजार करते रहते हैं। शासन से धनराशि आने पर अल्मोड़ा वन प्रभाग की ओर से 48 पशु स्वामियों और चार घायलों को 12 लाख के मुआवजे का भुगतान कर दिया गया है। मुआवजा मिलने लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन अब भी 2025-26 के 1670 पशु स्वामी और वन्य जीवों के हमले से घायल 17 लोगों को मुआवजा नहीं मिल सका है। वन विभाग की ओर से इन लोगों क...