12 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार कर जेल भेजे
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 4 -- खतौली कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को खतौली क्षेत्र में दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 23 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
तस्करों की गिरफ्तारी की योजना कोतवाल दिनेश बघेल ने बताया कि पिछले कई दिनों से देवीदास क्षेत्र में गांजा तस्करों के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर कस्बा चौकी इंचार्ज तेजवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ तस्करों की धरपकड़ के लिए योजना बनाई। शुक्रवार को सूचना मिली कि गंगनहर सठेड़ी की ओर से गांजे की बड़ी खेप लेकर कुछ तस्कर कस्बे की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर पटरी से दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.