समस्तीपुर, फरवरी 4 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 के नंद किशोर झा के पुत्र राजेश कुमार झा ने अपने ममेरे भाई सुजीत झा को नामजद करते हुए मुफ्फसिल थाना में धोखाधड़ी कर कार हड़पने की प्राथमिकी करायी है। पीड़ित ने बताया की ममेरा भाई ने अपनी कार उसे 12 लाख में बेचने का सौदा तय किया। उससे अलग-अलग तारीखों को क्रमश: तीन लाख, पांच लाख, चार लाख रुपये ले ली। 12 लाख रुपये लेने के बाद 18 दिसंबर को उसे गाड़ी मिल गयी। 21 दिसंबर को आरोपी पटना जाने का बहाना बनाकर उससे एक दिन के लिये कार ले गया, लेकिन इसके बाद न तो कार लौटाया और न ही रुपये वापस किया। बार-बार मांग करने पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़ित के अनुसार उसने अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी नोटिस भी भेजा, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं दिया गया। मामले में पुलिस ने पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.