रुद्रपुर, मई 13 -- पंतनगर, संवाददाता। सिडकुल स्थित नेस्लेe कंपनी से करीब 12 लाख रुपये का माल लेकर गुवाहाटी के लिए रवाना हुआ ट्रक एक माह बाद भी गंतव्य तक नहीं पहुंचा। मामले में डिलीवरी कंपनी के सुरक्षा प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने ब्रोकर और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जाफरपुर, रुद्रपुर निवासी रविंद्र, जो रविंद्र डिलीवरी कंपनी में सुरक्षा प्रभारी हैं, उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी कंपनी ने माल परिवहन के लिए ट्रक संख्या आरजे 11 जीबी 9168 को ब्रोकर संजय कुमार के माध्यम से किराये पर लिया था। यह वाहन सिडकुल स्थित नेस्ले कंपनी से माल लेकर असम के ब्रह्मपुत्र इंडस्ट्रीयल पार्क गौरीपुर भेजा गया था। यह भी पढ़ें- डीएसी नंबर जारी होने के बाद भी नहीं मिल रही रसोई गैस बताया गया कि नौ अप्रैल को ट्रक में 11 लाख 81 हजार ...