मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। देश के 12 राज्यों के दर्जनों लोगों से गेमिंग एप, शेयर ट्रेडिंग और अन्य तरीकों से निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े दो शातिरों को साइबर थाने की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। दोनों रामपुरहरि थाना इलाके के रहने वाले हैं। उनके पास से 14 खातों से जुड़े डेबिट कार्ड, 11 खातों का चेकबुक मिले। इनमें तीन सादे चेकबुक के सभी पन्नों पर खाता धारक का हस्ताक्षर किया हुआ था। नौ मोबाइल, एक लैपटॉप, एक पासबुक, एक आधार कार्ड, एक पैनकार्ड और पांच फर्जी कंपनियों की मुहर आदि भी जब्त हुए हैं। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई की ओर से ऑपरेशन साइबर प्रहार के तहत कुछ बैंक खाते जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें से एक बैंक खाते की जांच की गई तो पता चला कि 12 राज्यों के 30 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.