बागेश्वर, फरवरी 16 -- बागेश्वर। संघर्ष वाहिनी ने स्थापना दिवस पर जिला अस्पताल स्थित रक्त कोष में रक्तदान शिविर का आयोजित किया। इसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 12 यूनिट रक्तदान किया, जबकि लगभग 21 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराया। रक्तदान करने वालों में कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय, पंकज परिहार, विजय परिहार, पंकज लोहनी, कमल मलड़ा, सलमान, धीरज उपाध्याय, दिव्याशु पिंडारी, बबलू ऋतिक सहित दो अन्य साथियों ने गुप्त रूप से रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.