विकासनगर, जनवरी 25 -- बर्फबारी के बाद जौनसार बावर के लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सबसे अधिक समस्या मोटर मार्गों के बंद होने से हो रही है। लोग पैदल ही आवागमन करने को मजबूर हो गए हैं। हालांकि बर्फबारी से बंद 22 मोटर मार्गों में से 12 मार्गों पर यातायात बहाल हो गया है। लेकिन चकराता-त्यूणी-मसूरी-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग समेत दस मोटर मार्गों पर अभी भी यातायात ठप पड़ा हुआ है। इस बर्फबारी से जहां किसानों और होटल व्ययवसाय से जुडे कारोबारियों को लाभ मिला है वहीं स्थानीय लोगों की समस्या बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...