बलिया, फरवरी 21 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। बांसडीह-बलिया मुख्य टू-लेन सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। पूरी परियोजना पर कुल लगभग 59 करोड़ 23 लाख 36 हजार रुपए खर्च होंगे। क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह की पहल पर प्रदेश सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने पत्र लिखकर शीघ्र कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है। प्रथम किस्त के रूप में 20 करोड़ 73 लाख 18 हजार रुपए आवंटित भी कर दिए हैं। प्रमुख अभियंता की ओर से जारी पत्र के अनुसार बांसडीह-बलिया की 14 किमी लम्बी सड़क 12 मीटर चौड़ी बनेगी। इसमें 10 मीटर सड़क तथा दोनों ओर एक-एक मीटर पेब्ड शोल्डर की पटरी बनेगी। बलिया शहर की साइड से तीन किमी टकरसन तक दोनों तरफ नाली का निर्माण भी कराया जाएगा। टू-लेन सड़क पर बांसडीह से बलिया के बीच जगह-जगह डिवाइडर भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.