पीलीभीत, अप्रैल 9 -- पीलीभीत। मंगलवार की शाम से शुरू हुई बूंदाबांदी बुधवार को आतिशी बारिश बन गई। अपराहन में करीब डेढ़ घटे हुई 12 मिमी. जोरदार बारिश ने खेतों में खड़ी किसानों के अरमानों की फसल पर पानी फेर दिया। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में आलोवृष्टि भी हुई। कई जगह गेहूं की फसल बिछ खेतों में बिछ गई। खेतों में पानी भर गया। किसान परेशान हैं कि मेहनत व लागत से तैयार की गई फसल को अब कैसे संजोएं। बारिश के बाद गेहूं केंद्रों पर खरीद रुक गई और अब सरकारी केंद्रों पर फसल का इंतजार करना होगा। तराई में बदले मौसम के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान जो मंगलवार को 32.6 डिग्री था। बुधवार को 29.1 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री से 17.2 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया है। मंगलवार की रात में धूल भरी चली हवाओं से जहानाबाद, मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.