12 माह से मानदेय न मिलने पर रोजगार सेवकों का आंदोलन तेज
गंगापार, जून 29 -- 12 माह से मानदेय का भुगतान न होने से नाराज रोजगार सेवकों ने सोमवार को करछना ब्लॉक परिसर में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी एक जुलाई को सभी रोजगार सेवक लखनऊ पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पिछले एक वर्ष से मानदेय का भुगतान न होने से रोजगार सेवकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। करछना ब्लॉक के सभी रोजगार सेवक एक जुलाई को लखनऊ पहुंचकर आंदोलन में शामिल होंगे। बैठक में दयाशंकर सिंह, अशोक सिंह, नीलम सिंह, शीला, विक्रांत आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एक जुलाई को लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे रोजगार सेवक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.